Breaking Ticker

हाथों को साफ किए बगैर तंबाकू खाना कोरोना संक्रमण को आमंत्रण देना है

बाल संरक्षण अधिकारी की तंबाकू खाने वालों को चेतावनी
शिवपुरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिये अनेकों प्रयास किये जा रहे। संक्रमण से बचाव के लिये पूरा देश लॉक डाउन के दौर से गुजर रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित किया जारहा है। बारबार हाथों को सेनेटाइजर या साबुन-पानी से धोने की नसीहत दी जा रही है,इसके बावजूद भी तंबाकू खाने वाले लोग अपने हाथों को बगैर धोए तंबाकू हाथ पर रखकर खा रहे है,यह संक्रमण को खुला आमंत्रण है।
बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा ने तंबाकू खाने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि बगैर हाथ धोए तंबाकू खाना संक्रमण को आमंत्रण देने जैसा काम है। इसलिये तंबाकू अगर खाना है तो उसके पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं, नहीं तो आपके संक्रमित हाथों से कोरोना का वाइरस आपको भी इस गंभीर बीमारी से संक्रमित कर सकता है। उन्होंने तंबाकू खाने वालों को सख्त चेतावनी दी कि बेहतर तो यही होगा कि तंबाकू उत्पादों के उपयोग को बंद कर दें ,क्योंकि यह कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म देने वाले व्यशन है। यदि इन्हें बंद नहीं कर सकते तो खाने के पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन-पानी से साफ जरूर करें। बगैर हाथ धोए तंबाकू खाना आपको कोरोना संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा कि सिगरेट पीने वाले भी सतर्क रहें,क्योंकि सिगरेट देने वाले व्यक्ति के हाथ यदि संक्रमित हुए तो उसे मुँह से लगाने पर आपको संक्रमित होने से कोई नहीं बचा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit