केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। विश्व स्तरीय महामारी कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लोकडाउन किया गया है, जिसके चलते ग्राम खोड़ मेंं लॉक डाउन को लेकर काफ़ी सकारात्मक वातावरण देखा जा रहा है एवं हमारे मजदूर वर्ग के भाई बहन की ज़रूरतों को प्राथमिकता से ध्यान देते हुए, जो कहीं ना कहीं मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे ऐसे लोगों को चौकी प्रभारी आरएस चौहान, सहयोगी सब इंस्पेक्टर आकाश रूसिया एवं अथ युवा फाउंडेशन समाजसेवी संस्था एवं सहयोगियों द्वारा लगातार सहयोग करने का प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान आदिवासी बस्ती से लेकर ढीमर कॉलोनी तथा खोड़ में निवासरत गरीब मजदूरों को चावल, दाल ,तेल मसाला, नमक, गुड़, चीनी से लेकर 10 दिन का राशन वितरित किया गया। मानवता की अनूठी पहल पुलिस चौकी प्रभारी आर एस चौहान और अथ युवा फ़ाउंडेशन एवं उनके सहयोगी द्वारा की गई तथा कुछ लोग पिपरोदा से मजदूरी कर घर लौट रहे थे जिनको ठेकेदार ग्राम गणेशखेड़ा छोड़ कर भाग गया जिसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने तुरंत उनको अपने निवास स्थान शिरीबरी छुड़वाया तथा ग्राम खोड़ में जबलपुर के पास से आए कुछ मजदूर जो यहां मजदूरी कर रहे थे उनको ठहरने की व्यवस्था कराई तथा 10 दिन का राशन पानी वितरित किया तथा उनको कहा गया किसी भी समस्या के लिए पुलिस प्रशासन आपके साथ है किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है हम और आप मिलकर इस महामारी का सामना करेंगे सभी घरों में सुरक्षित रहें भीड़-भाड़ एकत्रित ना करें अपने मुंह पर मास्क लगाएं बाहरी व्यक्ति के आने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी आकर दें, एवं सभी से शांति एवं शौहर्द बनाने की अपील की एवं इस मुश्किल घड़ी में खड़े रहकर निपटने का साहस दिया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







