Breaking Ticker

पोहरी में चली हिटैची, एक दर्जन मकानों और दुकानों का अतिक्रमण तोड़ा

मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल
शिवपुरी। एंटी माफिया मुहिम के तहत पोहरी में आज सुबह मैन चौराहा बाजार में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई। जिसमें एक दर्जन मकानों और दुकानों के कई फिट अतिक्रमण तोड़े गए। मौके पर प्रशासन को हल्का-फुल्का विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के कारण अतिक्रामक उग्र नहीं हो सके। कार्रवाई के दौरान एसडीएम पल्लवी वैध, तहसीलदार ओपी राजपूत, आरआई प्रीति रावत सहित प्रशासनिक अमला व पुलिस मौजूद रही। सुबह 12 बजे से कार्रवाई प्रारंभ की गई, जो लगातार जारी थी। अतिक्रमण विरोध अभियान का आगाज जगदीश मंगल के तीन मंजिला मकान से किया गया। जिसमें मकान मालिक ने पांच फिट का अतिक्रमण कर लिया था। हिटैची ने तीन मंजिल मकान के उस पांच फिट के अतिक्रमण को तोड़ दिया। जिससे मकान की नींव हिल गई। वहीं अशोक गुप्ता के तीन मंजिला मकान पर भी जेसीबी चलाई गई। मकान के पिलर और ऊपर के छज्जे को तोड़ दिया गया। इसके बाद हिटैची आगे बढ़ी और कई दुकानों के चबूतरे और छज्जे तोड़ दिए।

शिवपुरी रोड़ के अतिक्रामकों को जारी किए नोटिस
पोहरी मैन चौराहे से शिवपुरी रोड़ पर किए गए अतिक्रामकों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अतिक्रामकों को अपने-अपने अतिक्रमण हटाने के लिए 16 जनवरी की मोहलत दी है। नोटिस में उल्लेख किया है कि अगर तय समय में उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाए तो प्रशासन बलपूर्वक हिटैची से उक्त अतिक्रमणों को तोड़ देगी, जिसका हर्जा खर्चा अतिक्रामकों से वसूल किया जाएगा।

अतिक्रमण मुहिम के दौरान बिजली का तार जेसीबी में फंसने से सड़क पर गिरा विद्युत पोल
पोहरी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली लाईन का तार जेसीबी में फंस जाने से वहां लगा विद्युत पोल उखड़कर जमीन पर गिर गया। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि कोई भी इस खंबे की चपेट में नहीं आया। लोग खंबे को हिलते हुए देखकर वहां से इधर उधर हो गए। जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। हालांकि विद्युत विभाग ने अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली सप्लाई बंद कर दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit