नेयुके द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय खेल नरवर में सम्पन्न
शिवपुरी। नरवर में साहस युवक मण्डल के संयोजन ओर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें पांच ग्रामीण खेल जिसमे -कबड्डी ,खो-खो बॉलीबॉल ,100मीटर दौड़, स्लो सायकल रेस खेल खिलाये गए। इस खेल कार्यक्रम के पुरुस्कार वितरण ओर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शगीर खान अध्यक्ष नगर परिषद नरवर, विशिष्ठ अतिथि रिपुदमन राजावत थाना प्रभारी नरवर,महेश परिहार बी सी जनअभियान परिषद नरवर ,कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एन जयंत जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी ने की। इस अवसर पर शगीर खान ने युवा खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है हमे खेल भावनाओ के साथ खेलना चाहिए साहस युवक मण्डल नरवर नेहरू युवा केन्द्र के साथ मिलकर युबाओ के विकास में सराहनीय भूमिका निभा रहा है।विशिष्ट अतिथि राजावत जी थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कभी भी हारने जितने का गम नही करना चाहिए में खिलाडिय़ों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार हूं ,जिला समन्वयक जयंत जी ने नेहरू युवा केन्द्र के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओ के समग्र विकास हेतु मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम संयोजक साहस युवक मण्डल नरवर के अध्यक्ष राकेश लक्षकार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है और भविष्य को ताकतवर बनाने के लिए खेल बेहतर माध्ययम है ।नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र विजयवर्गीय और नरवर के राजेंद्र रावत शिक्षक ने भी युबाओ को सम्बोधित किया। दो दिवसीय खेल कार्यकम में बॉलीबॉल में विजेता मायारामपुरा ,उप विजेता नरवर टीम रही। कबड्डी में विजेता नरवर टीम ओर उप विजेता सवोली टीम रही।खो खो में विजेता नरवर ए ओर उप विजेता नरवर बी रही । 100 मीटर दौड़ में प्रथम सन्तोष कुशबाह,द्वतीय हर्षित शर्मा,तृतीय रायसिंह जाटव रहे ।इसी प्रकार स्लो सायकल रेस में पंकज कुमार प्रथम,अजबसिंह द्वतीय,रामलखन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,इन सभी खिलाडिय़ों को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अतिथियो द्वारा शील्ड ओर टीशर्ट पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की गई । इसी कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी में पंजिकृत ग्रामीण युवा मंडलो में से पांच युवा मंडलो को खेल किटें भी वितरित की गई ।इस कार्यक्रम में नरवर विकास खंड के कई ग्रामो की टीमो ने सहभागिता की ।खेल कार्यक्रम आयोजन में गायत्री युवा मंडल नरवर के सदस्यों ,चकरामपुर के युवाओं ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया नेहरू युवा केन्द्र के बालेंटियर राजकुमार कुशबाह व मुकेश गुर्जरने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में लगभग दो सैकड़ा युवाओ ने सहभागिता की।