Breaking Ticker

दहेज में कार और 10 लाख रूपए न लाने पर एसआई पति ने पत्नी पर तानी रिवाल्वर

पीडि़ता ने पति सहित जेठ, देवर, सास और जेठानी के खिलाफ दर्ज कराया मामला
शिवपुरी। पिछोर के संकटमोचन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने एसआई पति और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज में कार और 10 लाख रूपए मांगने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने दहेज न देने पर सरकारी रिवाल्वर उसकी कनपटी पर तान दी। पुलिस ने मामले में आरोपी एसआई पति सहित जेठ, देवर, सास और जेठानी के खिलाफ भादवि की धारा 498ए 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पीडि़ता विद्या जाटव निवासी पिछोर ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका पति सुनील जाटव दतिया में पदस्थ है और वह पुलिस विभाग में नौकरी करता है, विवाह के समय आरोपी ने उसे बताया था कि वह पुलिस विभाग में एसआई है। सरकारी नौकरी होने के कारण उसके पिता तुलाराम भगौरिया ने उसका विवाह आरोपी से तय कर दिया और 19 अप्रैल 2017 को पुलिस लाइन झाबुआ में उसका विवाह हो गया। विवाह के समय पिता ने उसको खूब दहेज दिया। लेकिन विवाह के बाद उसका पति सुनील, जेठ प्रवीण, देवर अजय, रवि, सास शुक्रा देवी, जेठानी रिचा आए दिन मुझसे कहते हैं कि  तेरे पिता ने हमारे लड़के को दहेज में कुछ नहीं दिया, अब तू अपने पिता से 10 लाख रूपए व कार लेकर आ। तभी तू इस घर में रह पाएगी। दहेज के लिए वह उसे आए दिन प्रताडि़त करने लोग और मायके छोड़कर आने की धमकी देते थे। एक बार तो उसके पति सुनील जाटव ने अपनी सरकारी रिवाल्वर उसकी कनपटी पर रख दी और कहने लगा कि तुझे मार दूंगा, या तो तू स्वयं ही मर जा। डिलेवरी के  समय भी आरोपी उसे उसके मायके छोड़ गए और फिर लेने नहीं आए। डिलेवरी के एक माह बाद उसका पति उसे झाबुआ ले गया। जहां उसे छोड़कर वह नीमच चला गया। इस दौरान ससुरलीजन उसे प्रताडि़त कर ताने देने लगे। जनवरी 2019 में उसका पति उसे फिर उसके पिता के घर पिछोर छोड़कर चला गया। इसके बाद वह दतिया एसपी के पास पहुंची। जहां एसपी के समक्ष उसे समझाया गया। इसके बाद अक्टूबर 2019 में उसके पति ने उसे दतिया बुला लिया। लेकिन 12 दिसंबर 2019 को उसके पति ने उसकी मारपीट कर उसके घर से निकाल दिया और 5 जनवरी को वह उसके पिता के घर आया। जहां उसने झगड़ा कर उसे साथ रखने से इंकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit