Breaking Ticker

लायन्स प्रांतपाल ठाकुर के प्रयासों से आज होगा नेतृत्व और समाज सेवा का अनूठा संगम


बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आया लायंस क्लब इंटरनेशनल, दिए सेवा कार्य हेतु 10 हजार डॉलर

शिवपुरी-जहां मदद की आवश्यकता होती है वहां पीड़ित मानव सेवा कार्यों में अग्रणीय रहकर लायन्स क्लब इंटरनेशल कार्य करता है और इस कार्य की परिणीति यह है कि आज चंबल बैराज से छोड़े गए पानी से जहां हजारों परिवार बेघर हो गए और आज उन्हें मदद की जरूरत है ऐसे में यहां आज नेतृत्व और समाज सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, क्योंकि जब यह मामला लायन्स क्लब इंटरनेशल के प्रांतपाल ला. अशोक ठाकुर के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपने अथक प्रयासों से संपूर्ण आपदा की जानकारी इंटरनेशनल को भेजी जहां से इस पीढ़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद के रूप में खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के लिए फण्ड की मांग की। इस पर यह पहली बार देखने को मिला कि लायंस क्लब इंटरनेशनल से प्रांतपाल अशोक ठाकुर द्वारा मांगी गई आर्थिक सहायता में 10 हजार डॉलर(लगभग 7 लाख रूपये)मंजूर होकर इस सहायता राशि के रूप में उन बेघरों को मदद पहुंचाई जाएगी जहां उन्हें खाने के लिए कच्चा राशन, पीने के लिए पानी, पहनने के कपड़े, दैनिक उपयोग के बर्तन, बिछात के लिए रजताई, ओढ़ने के लिए कंबल, बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी, कुछआ छाप आगरबत्ती आदि से युक्त राहत सामग्री इन परिवारों तक पहुुचाई जाएगी और इनके पुनर्वास को लेकर भी लायन्स क्लब इंटरनेशनल कार्य करेगा। यह सेवा कार्य करने में स्थानीय मुरैना जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक जहां शासन स्तर पर अपनी ओर से हर संभव सहायता मुहैया करा रहे है तो दूसरी ओर इस कार्य में लायंस क्लब इंटरनेशनल को भी सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया गया जिसे प्रांतपाल अशोक ठाकुर ने स्वीकार करते हुए राहत सामग्री की व्यव्स्था कर करीब दो ट्रकों में यह सामग्री चंबल बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बेघर हुए परिवारों के बीच पहुंचाई जाएगी। इसमें इंटरनेशल के साथ-साथ डिस्ट्रीक्ट फण्ड भी शामिल रहेगा ताकि पीड़ितों के लिए किसी प्रकार की कोई कमी रहे तो उसे पूरा किया जा सके। यहां बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरान जिला कलेक्टर मुरैना के साथ लायन प्रांतपाल अशोक ठाकुर ने किया और वस्तुस्थिति जानकर ही बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आने का संकल्प दोहराया, ऐसे में मुरैना जिले के इस आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री और पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए लायंस इंटरनेशनल का योगदान यहां नेतृत्व और समाज सेवा का अनूठा संगम देखने जैसा प्रतीत होगा। इस कार्य में एक ओर जहां शिवपुरी से रीजनल सेकेट्री राजेन्द्र अग्रवाल, एस.एन.उपाध्याय, अनिल जैन, पूर्व प्रांतपाल राजेन्द्र गंगवाल, लॉयन्स क्लब शिवपुरी हैरीटेज जिलाध्यक्ष पंकज भास्कर भी शामिल होंगें तो वहीं संपूर्ण मुरैना लायंस क्लब के साथी इस सेवा कार्य में हाथ बंटाऐंगें।

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद में भी आगे आएगा लायंस क्लब इंटरनेशनल

लायन्स क्लब के प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर ने बताया कि आपदा के समय लायंस क्लब हरेक जगह जहां पीड़ित मानवता को मदद की आवश्यकता होगी वहां सहायता पहुचंाई जाएगी। अभी जहां मुरैना के बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है तो वहीं भविष्य में बिहार प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों में भी लायंस क्लब अग्रणीय रहकर कार्य करेगा और लायंस इंटरनेशनल से हर संभव मुदद मुहैया कराई जाएगी।

घर पहुंचकर मिले इलाज, ऐसी व्यवस्था के लिए संस्था चला रही एम्बुलेंस

इस दौरान ला.प्रांतपाल अशोक ठाकुर ने ग्रामीण अंचलों में सेवा कार्यों को लेकर आओ चले गांव की ओर स्लोगन के तहत सेवा कार्य किए जाने को लेकर लायंस क्लब के सेवा कार्यों को अग्रणीय बताते कहा कि संस्था द्वारा 15 लाख रूपये की एक आधुनिक चिकित्सा उपचार से लैस एम्बुलेंस भी ग्वालियर गालब लायंस क्लब को प्रदान की गई है जिसमें इसकी एम्बुलेसें की देखरेख, मेंटीनेंस की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई है और इस एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय चिक्त्सिकों को दूर-ग्रामीण अंचलों में ले जाकर मरीज के पास स्वयं पहुंचकर उसका इलाज कराया जा रहा है। एम्बुलेंस के स्टाफ और चिकित्सकीय व्यय भी स्वयं लायंस क्लब ग्वालियर गालब द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा सेवा सप्ताह में भी अग्रणीय रूप से कार्य करते हुए 1 लाख 25 हजार सेनेट्रील पैड पूरे लायंस क्लब संस्थाओं को महज 1 रूपये प्रति पेड राशि सहयोग के रूप में प्राप्त कर भेजी गई है जिसमें पूरा ट्रांसफर, कोरियर सभी व्यय लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit