Breaking Ticker

राजमाता सिद्धांतों के प्रति समर्पित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विदुषी जननायक थीं: प्रहलाद भारती

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कंबल एवं मिष्ठान बांटकर मनाई राजमाता जी की जयंती
शिवपुरी। राजमाता विजयराजे जनशताब्दी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला ने आदिवासी बस्ती ग्राम कटमई में पहुंचकर पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कंबल एवं मिष्ठान बांटकर राजमाता जी की जयंती को मनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम, भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन जिनेंद्र जैन डॉ राकेश राठौर अमित भार्गव श्रीमती लक्ष्मी जाटव अमरदीप शर्मा भरोसी आदिवासी आदि उपस्थित रहे। राजमाता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया जी सिद्धांतों के प्रति समर्पित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विदुषी जननायक थीं। उन्होंने महलों के वैभव को छोड़कर जनता के न्याय के लिए संघर्ष का मार्ग स्वीकार किया और सड़कों पर उतरकर राजमाता से लोकमाता बन गईं। आज भाजपा विश्व में एक वटवृक्ष के समान है जो अम्मा महाराज की ही देन हैं। मैं उन्हें शत-शत् नमन करता हूूं। वहीं तेजमल सांखला ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भारतीय राजनीति में महिला के नाते देश में एक आदर्श कायम किया। उनकी राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता ने ही उन्हें राजमाता से लोकमाता बनाया। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक उनकी यात्रा में उनेक उतार-चढ़ाव आए, पर उन्होंने अपने सिद्धांत और विचारधारा के प्रति जो समर्पण रहा उसे कभी नहीं छोड़ा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit