Breaking Ticker

शिवपुरी रेंजर गोपाल जाटव की अवैध उत्खनन के खिलाफ छापामार कार्यवाही, माफियाओं में मचा हड़कंप




शिवपुरी। वन मंडलाधिकारी मीना कुमारी मिश्रा, उप वन मंडलाधिकारी एमके सिंह के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल सिंह जाटव द्वारा वन अमले की आठ गाडिय़ों के साथ सब रेंंज सुरवाया, मोहनगढ़ क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। वन विभाग की छापामार कार्यवाही से अवैध उत्खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र अधिकारी शिवपुरी गोपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में वृत उडऩदस्ता, वन मंडल उडऩदस्ता, रेंज शिवपुरी का समस्त स्टाफ, रेंज सतनवाड़ा का स्टाफ के साथ 8 गाडिय़ों की सुंयक्त टीम में  शामिल आधा सैंकड़ा से अधिक वन अमले ने अवैध उत्खनन की दृष्टि से संवेदनशील वन क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा अवैध उत्खनन को नष्ट किया गया, साथ ही मौके से माल को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी गोपाल सिंह जाटव, अशोक गहलोत डिप्टी रेंजर, आनंद सिंह बिष्ट उपवन क्षेत्रपाल, अरुण भार्गव उपवन क्षेत्रपाल, आशीष समाधिया उपवन क्षेत्रपाल, सौरभ राजपूत, उपेंद्र यादव, हेमराज आदि की सराहनीय भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी रेंजर गोपाल सिंह जाटव द्वारा वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और वनों की कटाई पर लगातार अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इनका कहना है

वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार कोई अवैध उत्खनन, अतिक्रमण और वनों की कटाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में भी हमारे द्वारा इस तरह की कार्यवाही को अंजाम दिया गया और आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

गोपाल सिंह जाटव

वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit