Breaking Ticker

RADIANT COLLEGE- हिन्दी का विकास करना है और दूसरी भाषाओं का सम्मान भी: मुकेश सिंह चौहान


रेडिऐन्ट में हिन्दी दिवस समारोह का हुआ आयोजन
शिवपुरी। रेडिऐन्ट ग्रुप में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन मुकेश सिंह चौहान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर  हिन्दी भाषा और रोजगार के अवसर भारतीय सिनेमा का हिन्दी के प्रसार मे ंयोगदान हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए मात्रभाषा में हो हमारी शिक्षा जैसे विषयों पर मनीषा जाटव, पुरूषोत्तम यादव, शानू नामदेव, नीलेश गोस्वामी,नरेन्द्र दांगी जान्हवी शर्मा, आयुष श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, अदनान खान, सुदर्शन लोधी, राजा भैया लोधी, दीपक राठौर, रानू प्रजापति, रोहित लोधी छात्रों ने अपने विचार रखे। राजा भैया लोधी एवं मनीषा जाटव  को उत्कृष्ट भाषण देने के लिए पुरूस्कृत किया गया। 
अखलाक खान ने प्रस्ताव रखा कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए इसे ध्वनिमत से सहमति जताई गई। आपने कहा हिन्दी में दूसरी भारतीय भाषाओं - बोलियों के शब्द समाहित हो गए हैं जिससे ये भाषा और भी अधिक समृद्व हो गई है। हिन्दी में विज्ञान लेखन भी हो रहा है और उच्च शिक्षा व बड़ी नौकरियां भी हिन्दी माध्यम से मिल रही है। मुख्य अतिथि मुकेश सिंह चौहान ने कहा हिन्दी का शब्द कोष बृहद है ये सम्पूर्ण भारत में समझी जाने वाली भाषा है। हमें दूसरी भारतीय भाषाओं का भी आदर करना है और हिन्दी का विकास भी करना है। इसमें युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। आरम्भ में रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान ने मुख्य अतिथि मुकेश सिंह चौहान व मुरैना से पधारे धर्मेन्द्र सिकरवार का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। शाहिद खान ने हिन्दी भाषा को प्रभावशाली एवं जनभाषा बनाने के लिए आयफहम शब्दों के प्रयोग की बात कही। कार्यक्रम का संचालन दीपिका शर्मा ने  व आभार शाहिद खान ने व्यक्त किया इस अवसर पर रेडिऐन्ट आई.टी.आई, न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई, रेडिऐन्ट कॉलेज के सभी छात्र-छात्राऐं उपस्थित रही। आयोजन को सफल बनाने में पूनम गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, बलराम शर्मा, वेदप्रकाश यादव, महेन्द्र शर्मा, मनीष धाकड, महेन्द्र लोधी, हरेन्द्र अहिरवार आदि की भूमिका सराहनीय रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit