शिवपुरी। पुलिस विभाग के भीतर हाल के दिनो मे जिले के पोहरी थाना क्षेत्र मे आने वाले भटनावर मे एक पुलिस आरक्षक की क्षेत्र के बदमाशो और शराब कारोवारियो ने मारपीट कर दी थी। इस मारपीट से पहले बदमाशो ने आरक्षक को फोन लगाया और धमकी दी कि तू अपने कमरे से बाहर नही निकलना..?तो आरक्षक ने कहा कि मै तो अपने घर के कमरे के बाहर ही खड़ा हूॅ..? बदमाशो ने फिर कहा कि तूझे पुलिस चौकी मे घुसकर मारेगे..? इधर से आरक्षक ने कहा कि तो फिर पुलिस चौकी आ जाओ..? बदमाशो ने फोन पर आरक्षक को खुलेआम गंदी-गंदी गालिया भी दी..? इसके बाद बादमाशो और आरक्षक के बीच मे फोन पर बहुत विवाद भी हुआ..? इस पूरे मामले मे घटना के बाद आरक्षक अपना घर छोड़कर भाग गया और बर्दी पर लिख कर गया कि ऐसी बर्दी किस काम की जो स्वयं की रक्षा न कर सके..? इस मामले मे पुलिस कप्तान राजेश चंदेल ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि आरक्षक अपने घर आगरा गया है..? हमने सभी आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनके घर दबिश दी जा रही है..? इस मामले की जांच एसडीओपी पोहरी कर रहे है..? इस घटनाक्रम मे सामने आया कि पुलिस ने इस मामले के आरोपियो को गिरफतार भी कर लिया और उन्हे बीते रोज गुरूवार को न्यायालय से जमानत भी मिल गई..? आज फिर इस मामले मे एक नया मोड़ आया और शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल से आरक्षक के परिजनो ने मुलाकात की और ठोस पुलिस विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की..?देखना होगा कि इस मामले मे आगे क्या कुछ होता है..?
आपने कहा-
आज परिजनो ने साहब से मुलाकात की है। साहब ने परिजनो को सुना है। आरक्षक को लाईन मे कर दिया है। संबंधितो पर उचित से उचित कार्रवाई के लिए साहब ने बोला है।
गजेन्द्रसिंह कंबर एडीशनल एसपी






