शिवपुरी। विगत 11 सितंबर को कोतवाली मे सुबह करीब 11 बजे एक घटनाक्रम हुआ जिसमे एक पार्षद के साथ कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव ने मौके पर न केबल धक्के दिए बल्कि उसे नंगा करके कोतवाली के भीतर बंद भी कर दिया..? जिस समय पार्षद को बंद किया उस समय उसके पूरे कपड़े उतरवा लिए थे..? यह पूरा घटनाक्रम कोतवाली के सीसीटीवी कैमरो मे कैद हो गया..? इस घटना के कुछ समय बाद ही टीआई बादामसिंह यादव ने पार्षद को बाहर निकाला और अपने स्वयं के चेम्बर मे बिठा कर चाय भी पिलाई..? इसके बाद पार्षद को जाने के लिए भी टीआई ने मौके पर कहा..? दरअसल पार्षद संजय परिहार अपने बार्ड मे कुछ लोगो की शिकायत लेकर कोतवाली गए थे। इस शिकायत मे दो धाकड़ के लड़के, एक जाटव और एक बाल्मिक ने मिलकर बार्ड के भीतर ऊधम कर दिया था जिस कारण से बार्ड के लोग पार्षद संजय परिहार के घर गए थे और उसके बाद पार्षद संजय उनके साथ कोतवाली आए थे और उन्होने इतना भर कहा था कि पुलिस प्रशासन ठीक से काम नही कर रहा है..? इतनी बात सुनकर टीआई बादाम सिंह यादव ने पार्षद के सबरे कर्म कर दिए..?
वॉक्स-
स्वयं के बार्ड मे काम कर रहे ठेकेदार यादव की रिपोर्ट भी
पार्षद संजय परिहार ने स्वयं के बार्ड मे मोटरे डालने और खोलने का काम करने वाले ठेकेदार यादव की रिपोर्ट भी कोतवाली मे लिखवाई है। नगर पालिका के भीतर ठेकेदार ने संजय परिहार से कहा कि तूने मेरी रिपोर्ट की है..? तू मेरे बाप का क्या बिगाड़ लेगा..? संजय ने ठेकेदार धमैन्द्र यादव की शिकायत जनसुनवाई मे भी प्रशासन के अधिकारियो से की है..? इसके बाद कोतवाली मे भी रिपोर्ट की है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नही लिया..?
आपने कहा-
पार्षद की पिटाई के मामले मे मुझे कुछ नही कहना है।
बादाम सिंह यादव टीआई कोतवाली






