शिवपुरी। हाल के दिनो मे एक ओर कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव पर नगर पालिका के कुछ चिन्हित पार्षदो ने एक मामले मे एक युवक की टांग टूटने को लेकर भरपूर दबाब बनाया था..? वही नगर पालिका के भीतर से कुछ कर्मचारियो ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन देकर शिकायत की है कि कुछ पार्षद फर्जी भुगतान के लिए हर संभव दबाब बनाते है..? इस ज्ञापन मे नपा के कर्मचारियो की महिला कर्मचारी को लेकर छेडख़ानी की भी बात कही गई है..? इस मामले मे कोतवाली पुलिस ने आगे क्या कार्रवाई की है..? साथ ही उन पार्षदो की गिरेबां पर कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव के हाथ कब तक पहुंचेगे..? यह सवाल इन दिनो प्रमुखता से बना हुआ है..?
आपने कहा-
मै उस दिन डयूटी मे था। मेरे पास कोई आवेदन आयेगा तो मै कार्रवाई करूंगा।
बादाम सिंह यादव टीआई कोतवाली






