Breaking Ticker

अब 28 लाख के ट्री गार्ड पर अध्यक्ष मुन्ना की मोहर...?

विकट विनोद/केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। शिवपुरी नगरपालिका के अध्यक्ष अपने पद पर बने रहते राशन कार्ड मामले में जेल तक गए थे। इसके बाद पूरे पाँच साल शिवपुरी नगरपालिका विभिन्न मामलों को लेकर पूरे प्रदेश में छाई रही है। हम जनता का ध्यान चाहेंगे कि नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से पहले मुन्नालाल कुशवाह ने राजेश्वरी मंदिर पर एक कसम खाई थी कि मैं नगरपालिका में पूरी ईमानदारी के साथ अपनी कुर्सी पर बैठकर जनता की भलाई के लिए काम करूंगा, लेकिन जिस दिन से वह कुर्सी पर बैठे हैं और आज 30 अगस्त तक विभिन्न मामले हेरफेर को लेकर प्रकाश में आ चुके हैं, लेकिन नपा के सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं ठेकेदार किसी का भी किसी भी मामले में कुछ नहीं हुआ। पिछले दो दिनों की बात करें तो 28 लाख के ट्री गार्ड खरीदी नपा में जनचर्चा में बनी हुई है। जनचर्चा में कायदे से आठ लाख रुपए के ट्री गार्ड हैं, लेकिन नपा ने लगभग-लगभग 28 लाख रुपए में इन्हें खरीदने की पूरी-पूरी तैयारी कर ली है। जनचर्चा यह भी है कि 500 ट्री गार्ड नपा खरीद भी चुकी है। इस पूरे मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, अध्यक्ष पुत्र सोनू कुशवाह, स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, नपा के प्रभारी सीएमओ डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल से उनके मोबाइल नंबरों पर लगातार उनकी प्रतिक्रिया इस संवाददाता द्वारा लेना चाही, लेकिन किसी ने भी इस मामले को लेकर अपना स्वयं रिसीव नहीं किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit