Breaking Ticker

सरकार के गाँव चलो और समस्या सुनो में जिले की मुखिया मोबाइल में रहीं व्यस्त

शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलो मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम आप की सरकार आप के द्वार मे जिले की मुखिया कलेक्टर अनुग्रह पी मोबाईल चलाते हुए नजर आई है..? अभी हाल ही मे प्रशासन की ओर से शिवपुरी जिले के एक गांव मे आप की सरकार आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत के मुखिया सीईओ एचपी वर्मा मौके पर ग्रामीणो की शिकायते सुन रहे थे तो वही जिले की कलेक्टर अनुग्रह पी जनता की भीड़ मे पूरी तरह से बैचेन होकर मोबाईल चला रही थी। इतना ही नही प्रशासन के अधिकारी शिवपुरी एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर भी मौके पर मोबाईल चला रहे थे। इस कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कोई मंत्री मौके पर उपस्थित नही थे तो वही जिले के प्रभारी मंत्री भी कार्यक्रम मे गायब थे..? शिवपुरी मे कलेक्टर अनुग्रह पी को लगभग लगभग आठ माह से भी ज्यादा का समय कुर्सी पर बने हुए हो गया है वही मैडम को केवल अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है जबकि हिन्दी भाषा उनको बहुत कम समझ मे आती है..? मैडम जी ने शिवपुरी मे चुनाव की भरपूर जिम्मेदारी संभाली है तो वही जिले मे उनके निरीक्षणो पर भी तेजी आई है लेकिन जिले भर मे विभिन्न मामलो को लेकर कार्रवाई उनकी तरफ से शून्य बनी हुई है..? अपने विकट की कलेक्टर मैडम को यही पर राम-राम। 
गणपति के मुख्य कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य व यशोधरा रहेंगी उपस्थित
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवपुरी में गणपत्ति बप्पा मोरिया की ध्ूाम मची हुई है। गणपति बप्पा का मुख्य कार्यक्रम शिवपुरी के कस्टम गेट पर होता है। इस कार्यक्रम को लेकर हर वर्ष समिति में नए-नए सदस्य अपना स्थान ग्रहण करते हैं और शिवपुरी के मुख्य स्थानों के गणपति की झांकियां यहां से अतिथियों के सामने निकाली जाती हैं और बाद में सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरुस्कार वितरण भी किया जाता है। इस कार्यक्रम में आने वाली 12 तारीख को क्षेत्र के लाड़ले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया व शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया मुख्य रूप से उपस्थित हो रहे हैं।
 वॉक्स- 
15 साल और मरीजों को घटिया भोजन..?
सांसद केपी यादव ने अपने भ्रमण मे पाया कि जिला चिकित्सालय के भीतर पिछले 15 सालो से एक ही संस्था भोजन दे रही है। यह सामने आते ही सांसद केपी यादव आग-बबूला हो गए और कहा कि भोजन को मै भी खाउंगा..? भोजन मे बहुत कमी है..? आखिर जिला चिकित्सालय के जिम्मेदार एक संस्था से घटिया भोजन क्यू ले रहे है..? साथ ही प्रसूताओ को लडड् न मिलने की जब पुष्टी हो गई तो जिला चिकित्सालय के जिम्मेदारो ने संस्था को नोटिस क्यू नही दिया..? कही न कही मंगलम मे राजनीति की बड़ी पकड़ वाले लोग अपना कब्जा किए हुए है और प्रशासन पर वह पूरी तरह से दबाब भी बनाए हुए है..? यही कारण है कि जिले के प्रभारी मंत्री और सांसद के निरीक्षण के बाद भी किसी पर भी कोई ठोस कार्रवाई नही हुई..?
वॉक्स- 
नहीं है विधायक और सांसद के दौरों की जानकारी..?
 फोटो विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का लगावे। 
शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव के बाद शिवपुरी विधानसभा के कई दौरे किए है और अपने इन दौरो मे जनसेवा की भावना लेकर जनता की मौके पर कई तरह की शिकायते भी सुनी है। मौके पर प्रशासन के अधिकारियो से बात समस्याओ का हल भी किया है। अपने स्वयं के दौरो मे विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा मे होने वाले शोक संदेशों के घर भी वह समय- समय पर पहुंची है। लेकिन आज सोमवार को जब उनके कार्यालय में कप्तान और राजेन्द्र शिवहरे से उनके दौरों को लेकर बात की गई तो उन्हें कुछ भी याद नही और न ही किसी तरह के पेपर उनके दौरों के तैयार है। वह दोनों ही इस संवाददाता को जानकारी नही दें सके..? चुनाव के बाद सांसद केपी यादव के शिवपुरी मे कितने दौरे हुए है जब इस सवाल को लेकर भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा से बात की गई तो पहले उन्होंने बताया कि करीब 8 या 9 दौरे हुए है लेकिन उनसे जब ठोस पूछा तो वह नहीं बता सके..? उल्लेखनीय है कि विधायक और सांसद जब भी शिवपुरी आते है तब उनके साथ शिवपुरी जिले के कई नेता पूरे समय उपस्थित रहते है लेकिन जानकारी के नाम पर पूरी तरह से शून्य है..?
वॉक्स- 
लडडू पर प्रभारी मंत्री तो दाल रोटी पर सांसद की मोहर
फोटो प्रभारी मंत्री प्रदुम्मन तोमर का लगावे। 
अपने भ्रमण मे प्रभारी मंत्री ने देखा कि प्रसूताओ को पोष्टिक लडड् नही मिल रहा है..? शिकायत के बाद लडड् मिलने लगे। लेकिन सवाल उठ रहा है कि जिस संस्था पर लडड् देने की जिम्मेदारी है वहा क्या चोर बैठे है..? कुछ समय पहले ही जिले के प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया था और इस भ्रमण मे उनके साथ शिवपुरी के कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे और उस समय प्रभारी मंत्री ने प्रसूताओं को मिलने वाले पोष्टिक लडड् को लेकर प्रश्र चिन्ह लगाया था और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबधितो पर उंगली भी उठाई थी और कहा था कि क्या वहा चोर बैठे है जो प्रसूताओ के लडड् का पैसा खा रहे है..? वही कल रविवार को सांसद केपी यादव ने भी जिला चिकित्सालय का एकाएक भ्रमण किया है और उनके साथ भी जिले के कई भाजपा नेता उपस्थित थे साथ ही मीडिया ने मौके पर कवरेज भी किया है। उनके भ्रमण मे जिला चिकित्सालय मे कई तरह की कमियां निकलकर सामने आई है तो वही उन्होने जिला चिकित्यसालय के भीतर चल रही रसोई की पानी जैसी दाल और जलीजलाई रोटी पर उंगली उठाई है। इन दोनो ही जनप्रतिनिधियो के जिला चिकित्सालय पहुचने के बाद सामने आई खामियों पर अभी कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। 
वॉक्स- 
पार्टी एक लेकिन रास्ते अलग अलग ..?
फोटो  सांसद केपी यादव का लगावे। 
फोटो यशोधरा राजे सिंधिया और केपी यादव सांसद का लगावे। 
हाल के दिनो मे शिवपुरी मे विधायक और सांसद के दौर हुए है। पार्टी एक है। लेकिन रास्ते अलग अलग..? ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योकि यह एक बार नही बल्कि अभी दो बार के दौरो मे साफ- साफ यह देखने को मिला है कि शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया और सांसद केपी यादव चुनिदा चुनिदा चार और पांच दिन के भीतर दो बार शिवपुरी आ चुके है। इनकी पार्टी एक है और यह दोनो ही जनसेवक है लेकिन फिर भी यह दोनो जनप्रतिनिधि एक बार भी आमने सामने नही हुए..?
 आप ने कहा- 
- जिला चिकित्सालय मे प्रभारी मंत्री ने पोष्टिक लडडू न मिलने पर निर्देश दिए थे। मरीजो को पतली दाल और जली रोटी को लेकर सांसद ने निर्देश दिए है। हम इन दोनो ही मामलो की गंभीरता से जांच करा लेगे। बैसे जिला चिकित्सालय मे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है।
अनुग्रह पी कलेक्टर शिवपुरी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit