शिवपुरी। भाजपा के अस्थाई कार्यालय कोठी नंबर 1 पर आज मंगलवार को प्रदेश से कांग्रेस हटाओ, मप्र बचाओ और घंटा मजीरे बजाओ कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा गुरू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, अनिल बघेल, नगर मंत्री विपुल जैमिनी, मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल यादव, जुगनू मित्तल, संदीप भार्गव, हरिओम काका, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा भट्टे, गब्बर परिहार, पार्षद गौरव चौबे, नीरज खटीक, नवनीत सेन आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने बताया कि कल बुधवार को सुबह 11 बजे राजेश्वरी मंदिर से कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण, कार्यकर्तागण, महिला कार्यकर्ता घंटा, मजीरा बजाते हुए पैदल पहुंचेंगे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहेंगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








