शिवपुरी। शहर के ठकुरापुरा क्षेत्र में ठकुरपुरा मित्र मंडल द्वारा गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई थी। समिति के रोहित सोलंकी, यश कुमार, सोनू भोज, विकास बागरी, कुलदीप, धर्मेद्र एवं समस्त ठकुरपुरा मित्र मंडल द्वारा प्रतिदिन गणेश जी की आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसी क्रम में सोमवार को गणेश कुंड में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व गणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभा यात्रा निकालकर गणेश कुंड पहुंचे। इस दौरान गणेश जी के भक्तों द्वारा 'गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आÓ के जमकर नारे लगाए। यहां बता दें कि इन दिनों शहर सहित क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गणपति पूजन की पिछले कई दिनों से धूम मची हुई है। गणेश पूजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पांडालों में उमड़ रहे थे वही चारों तरफ स्थापित पांडालों में गणपति बप्पा मोरया की अगले वर्ष तू जल्दी आ की गूंज सुनाई दे रही थी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







