केदार सिंह गोलिया/7999366077
शिवपुरी। अभी हाल ही में जमीनों के माफिया एक भाजपा नेता के बेटे का महिला की जमीन में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया था तो वहीं अब जमीन के एक अन्य मामले में जानकारी मिली है कि मेडीकल और हॉस्पीटल संचालक ने दोनों हाथ से 20 लाख रुपए दिए तो तुरंत ही हाथी छाप बाबा ने रास्ता दे दिया...? हम शिवपुरी शहर के बीचों बीच गुना बायपास क्षेत्र के पास एक जमीन को लेकर बात कर रहे हैं। डंके की चोट पर मेडीकल और हॉस्पीटल संचालक ने जिस जमीन का सौदा कम रुपयों में किया था और आज उसी जमीन को यह संचालक करोड़ों रुपए के भाव में बेच रहा है। इस जमीन के लिए चारों ओर से कहीं भी रास्ता नहीं था, लेकिन एक मंदिर के ट्रस्टी हाथी छाप बाबा ने इस संचालक से डंके की चोट पर 20 लाख रुपए लिए और इस संचालक को जमीन पर पहुंचने के लिए रास्ता दे दिया। खास सूत्रों से जानकारी के अनुसार इस संचालक ने पूर्व समय में कम रुपए में गुना बायपास के आसपास बहुत कम रुपयों में कई बीघा जमीन खरीदी थी और इस जमीन में सामने आया है कि जमीन पर पहुंचने के लिए कहीं से भी रास्ता नहीं है। तब इस संचालक ने हाथी छाप व मंदिर के एक ट्रस्टी बाबा से हाथ मिलाया और सीधे-सीधे रास्ता के नाम पर 20 लाख रुपए की डील भी पूरी की। हाथी छाप बाबा के 20 लाख रुपए इन दिनों शिवपुरी में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस पूरी खबर को अगले अंक में पढऩा ना भूलें...?







