विनोद विकट/9630340304
शिवपुरी। आज शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की बैठक और सम्मेलन बुलाया गया जिसमे कांग्रेस के करीब 12 पार्षद और भाजपा के पार्षद व निर्दलीय पार्षद एवं नगर पालिका के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, प्रशासन के अधिकारी प्रभारी सीएमओ मनोज गरवाल , नपा आरआई पूरन कुशवाह, कार्यालय अधीक्षक ममता राजे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सम्मेलन के शुरूआत मे ही मड़ीखेड़ा से शिवपुरी पानी आने का मुददा जोर- शोर से सभी पार्षदो ने उठाया..? कई पार्षद स्वयं के बार्ड मे काम न होने को लेकर पूरी तरह से नाराज दिखे..? इसके बाद परिषद मे घंटो तक विभिन्न मामलो को लेकर जिम्मेदार चेहरो एवं पार्षदो के बीच मे तीखी बहस होती रही..? शहर विकास को लेकर पार्षदो ने बहुत हद तक लड़ाई भी यहां पर लड़ी..? आज का सम्मेलन शहर विकास के नाम रहा और पूरा सम्मेलन पार्षद आकाश शर्मा, बरिष्ठ पार्षद पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पार्षद नीलम बघेल, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अनिल बघेल, पार्षद सरोज धाकड़ के नाम रहा..? अन्य पार्षद भी थोड़ा बहुत बोलकर चुपचाप बैठे रहे..? पुरानी शिवपुरी की पार्षद चुपचाप रही..? नवाव साहब रोड़ की पार्षद भी चुपचाप बैठी रही..? मीना आर्य भी मुंह बंद करके बैठी रही..? परिषद के भीतर महिला पार्षदो का यही हाल था वही कुछ अन्य पार्षद केवल और केवल नाश्ते के डिब्बे पर और पानी की बोतल पर अपना ध्यान पूरे समय लगाए रहे..? परिषद मे बस स्टेण्ड के ठेके पर कुछ पार्षदो की बसो का मामला एवं धमकी देने का मामला जब नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने उठाया तो कई पार्षद आग-बबूला हो गए..? एक पार्षद से संबंधित राजू खटीक भी परिषद मे पूरी तरह से आग-बबूला हो उठे और मौके पर ही कहने लगे कि हम बसो की रसीद देते है..? आज की परिषद मे आरआई पूरन कुशवाह पर सभी पार्षदो ने न केवल भ्रष्टाचारी होने की मोहर लगाई बल्कि उनके चेहरे पर पर नपा के राजस्व को स्वयं की जेबो मे भरने की कालिक भी खुलेआम सबके सामने लगा दी..? परिषद मे कुशवाह टाईपिंग के संचालक पर भी उंगली उठी और सीधे- सीधे नपा उपाध्यक्ष ने दो लाख का भ्रष्टाचार भी टाईपिंग संचालक का उजागर किया..?
अध्यक्ष मुन्ना लाल ने कहा कि मैने 39 मे से किसी भी पार्षद का काम नही रोका
भरी परिषद मे अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने माईक पर और मंच पर खड़े होकर कहा कि शिवपुरी की जनता भोली है और मेरी जनता को कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नही ठग सकता..? शहर विकास के लिए ही मै जीता हॅू..? डंके की चोट पर सभी पार्षदो की आंखो मे आंखे डालकर कहा कि मैने आज तक किसी भी पार्षद का काम नही रोका..? आप सभी परिषद मे उपस्थित है..? आप यही मौके पर बताए कि मैने 39 मे से किस पार्षद का काम रोका है..?
वॉक्स-
कलेक्टर अनुग्रह पी ने नपा मे भेजे ईमानदार प्रभारी अधिकारी मनोज गरवाल
शिवपुरी नगर पालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अडड बन चुकी थी। पिछले चार साल मे शिवपुरी नगर पालिका मे लाखो और करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार हो गए..? किसी भी मामले की जांच नही हुई..? पूर्व मे नगर पालिका अध्यक्ष रही रिषिका अष्ठाना के कार्यकाल की तो बात ही छोडि़ए..? लेकिन इस बार की भी नगर पालिका कम नही है..? इस बार भी नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र ने क्या कुछ नही किया..? आज परिषद मे जैसे ही शहर के 39 पार्षदो को प्रशासन की ओर से प्रभारी सीएमओ मनोज गरवाल बैठक मे दिखे तो सभी पार्षदो का दिल गार्डन-गार्डन हो गया..? पिछले पांच साल मे आज के जैसी परिषद नही हुई और आज पार्षदो ने पूरी तागत से अपने मुंह से आवाज निकाली और शहर विकास के सभी मुददे उठाए..? पार्षद पवन शर्मा अपने बार्ड की समस्याओ को लेकर काफी देर तक अधिकारियो और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के सामने चिल्लाए और बाद मे पूरी तरह से होपलैस हो गए..? महिलाओ मे केवल और केवल सरोज धाकड़,नीलम बघेल और अनीता भार्गव ने आवाज ऊॅची की..?
वॉक्स-
शहर विकास मे पूरी ईमानदारी से आवाज उठाई बरिष्ठ पार्षद भानु दुबे ने
शिवपुरी नगर पालिका मे एक चेहरा पूरी तरह से ईमानदार है। आज की परिषद मे भी उस ईमानदार चेहरे ने शहर विकास को लेकर प्रभारी सीएमओ नगर पालिका,नपा अध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष और नपा के आरआई को अपनी ईमानदारी के चलते दोनो हाथो से आड़े हाथ ले लिया। शहर विकास के मुददो मे सबसे पहले इस ईमानदार चेहरे ने सवाल दांगा कि शिवपुरी नगर पालिका के आरआई पूरन कुशवाह पूरी तरह से भ्रष्टाचारी है और पिछले कई वर्षो से नगर पालिका को पूरी तरह बदनाम कर रहे है। इन ईमानदार चेहरे का सबसे पहला सवाल नपा के राजस्व को लेकर था..? सवाल दांगा कि बस स्टेण्ड का प्रतिदिन का राजस्व कितना आ रहा है..? पूर्व के ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन 8000 हजार और आप का 2000 हजार ऐसा क्यू...? नपा का राजस्व सीधे- सीधे कुछ चुनिदां नपा अधिकारियो की जेबो मे जाता है..? यहां पर सवाल दांगा कि कितने आरआई है..? कितने एआरआई है..? हम पार्षदो को पूरे पांच साल मे किसी भी बार्ड मे नही दिखे नपा के राजस्व अधिकारी..? इसके बाद शिवपुरी की वैध और अवैध कॉलौनियां का मामला उछाला गया..? इसके बाद नपा की दुकानो का भी मामला उछाला गया..? यह पूरा मामला जॉच मे लिया गया है। आज के सम्मेलन मे शहर विकास को लेकर ईमानदार पार्षद भानु दुबे ने जनता की लड़ाई लड़ी और एक मामले को लेकर कहा कि विधायक व पूर्व मंत्री मौके पर निरीक्षण करेगी और उसके बाद काम का टेन्डर होगा..?
वॉक्स-
परिषद मे पत्रकारो पर कीचड़ उचटी तो एक पत्रकार खड़े हो गए
भरी परिषद मे एक समय ऐसा भी आया जब शिवपुरी के सभी पत्रकारो को लेकर कुछ चुनिदा पार्षदो ने कीचड़ उचटा दी। जैसे ही शिवपुरी के ईमानदार पत्रकारो पर यह कीचड़ उचटी तो एक पत्रकार खड़े हो गए और उन्होने माईक पर कहा कि प्लीज सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि कुछ पत्रकारो को लेकर पूरी पत्रकार कोम को बदनाम न करे..? उन्होने मौके पर कहा कि नगर पालिका मे प्रशासन के नए अधिकारी श्री गरवाल आए है वह भी जान ले कि पूरी पत्रकार कोम ठेकेदार नही है..?
वॉक्स-
चोर है सहगल टेन्ट का संचालक..?
शिवपुरी नगर पालिका मे पिछले लगभग कई वर्षो से टेन्ट का काम करने वाले शिवपुरी के सहगल टेन्ट का संचालक चोर है। यह मामला जनता के पार्षद और ईमानदार चेहरा आकाश शर्मा ने परिषद मे उठाया और कहा कि 26 जनवरी का टेन्ट का भुगतान 23 लाख हुआ है। यहां उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने कहा कि भुगतान करीब 26 लाख का हुआ है। इसके बाद भाजपा नेता और पार्षद पति अनिल बघेल ने कहा कि सहगल टेन्ट का संचालक चोर है। इस पूरे मामले को प्रभारी सीएमओ ने जॉच मे ले लिया है। मामले की पूरी ईमानदारी से जांच कराकर 15 दिन मे स्पष्ट कर दिया जायेगा। इस मामले की खास बात यह है कि आकाश शर्मा ने अपने लहजे मे और अपने अंदाज मे कहा कि पूरे पांच साल मे नगर पालिका जितना टेन्ट का भुगतान कर चुकी है उतनी कीमत मे तो नगर पालिका स्वयं का टेन्ट खरीद लेती और उससे बाद मे राजस्व भी प्राप्त होता..?
वॉक्स-
नगर पंचायत नरवर की ईमानदारी झलकी
परिषद के भीतर नपा के अधिकारी और कर्मचारियो व शिवपुरी शहर के सभी पार्षदो के बीच विकास के मुददो को लेकर चर्चा हो रही थी वही ईमानदार बरिष्ठ पार्षद भानु द़ुबे ने आरआई पूरन कुशवाह के तरफ उंगली करते हुए कहा कि नगर पंचायत नरवर मे एक मकान भी बनता है तो पहले नगर पंचायत की सहमति ली जाती है साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुचं कर राजस्व बसूल कर सहमति देते है।
वॉक्स-
परिषद के भीतर पार्षदो ने चिल्ला- चिल्लाकर बताए ठेकेदारो के नाम
पिछले लंबे समय से शिवपुरी नगर पालिका मे परिषद नही बुलाई गई है साथ ही अध्यक्ष की पीआईसी भी टूटी और फटी-फटी घूम रही है वही आज हुए सम्मेलन मे पिछले पांच साल का पार्षदो का दर्द फूट पडा और कई पार्षदो ने ने ठेकेदारो के नाम जोर-जोर से चिल्लाकर पूरी परिषद के सामने बताए। इन ठेकेदारो मे सबसे पहले अर्पित शर्मा जिस पर पूरे- पूरे 60 ठेके है। पार्षद पति और भाजपा नेता अनिल बघेल ने कहा कि पूरा शहर ठेकेदार अर्पित शर्मा ने बरर्बाद कर दिया..? इसी तरह पार्षद अनीता भार्गव ने कहा कि ठेकेदार विजय चौकसे हमको धमकी देता है कि मै तुम्हारी छाप दूंगा..? पार्षद अनीता भार्गव ने सीधे-सीधे ठेकेदार विजय चौकसे पर गंभीर आरोप लगाए और उंगली उठाई। इसी तरह एक अन्य पार्षद ने ठेकेदार सत्यम पाठक का नाम भी लिया और तरह तरह के आरोप लगाए। खास बात यह है कि पूर्व के कामो को लेकर नपा के कई चिन्हित ठेकेदारो पर ईओडब्लू की जांच भी चल रही है।
वॉक्स-
उपाध्यक्ष ने प्लेग्राउण्ड पर ध्यान किया तो अध्यक्ष का मुंह बंद
आज हुए सम्मेलन मे नगर पालिका के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने अपनी ईमानदारी दिखाई और सीधे- सीधे भरी परिषद मे माईक पर सवाल दांगा कि नगर पालिका के कुछ जिम्मेदार चेहरो ने प्लेगाउण्ड को पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अडड बना दिया है..? ईमानदार नपा उपाध्यक्ष के इस सबाल पर नपा के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह न केवल अपने चेहरे से पसीना पहुंचने लगे बल्कि उन्होने पूरी तरह से अपना मुंह बंद कर लिया।
वॉक्स-
बस स्टैण्ड के विकास पर लगी भानु दुबे व आकाश शर्मा की मोहर
विधायक व पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जिस बस स्टैण्ड का अपने हाथो से उदघाटन किया था ..? आज उस बस स्टैण्ड की हालत बेहद नाजुक है..? बस स्टेण्ड के विकास को लेकर बरिष्ठ पार्षद व भाजपा नेता भानु दुबे और कांग्रेस के पार्षद आकाश शर्मा ने अपनी मोहर लगाई..? शिवपुरी नगर पालिका ने पिछले बस स्टैण्ड के ठेके को भी तीन वर्ष के लिए दिया था जिसकी राशि 45,0000 लाख रूपये थी। इस बार भी पालिका ने बस स्टैण्ड का ठेका टैन्डर के नाम पर तीन साल के लिए दिया है। इस ठेके की राशि 86 लाख रूपये से अधिक है। ठेके को लेकर विभिन्न मांगे नपा के पार्षदो द्वारा रखी गई है और उन मांगो को पास भी कर दिया गया है। बस स्टैण्ड के विकास को लेकर नपा के पार्षदो मे युवा चेहरे के रूप मे आकाश शर्मा ने अपनी आवाज उठाई और पार्षदो के सम्मेलन मे तत्काल ही समिति भी बनाई और प्रत्येक महीने बैठक रखी जायेगी यह भी प्रमुखता से लिखाया गया है। इस समिति मे प्रभारी सीएमओ श्री गगवाल,अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, सहित बार्ड पार्षद सरोज धाकड़, संजय परिहार, भानू दुबे एवं अन्य पार्षद है।
आपने कहा-
परिषद की आज की बैठक मे सभी की शिकायतो को सुना, सबको संतुष्ठ किया,अगली परिषद बहुत जल्द होगी। शहर के विकास मे कोई कमी नही छोड़ेगे।
मनोज गरवाल प्रभारी सीएमओ नगर पालिका






