Breaking Ticker

शासकीय महाविद्यालय करैरा में पौधारोपण कर सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित

करैरा। शासकीय महाविद्यालय करेरा में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया ! विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ सेल्फी लेते हुए जागृति संदेश भी दिए। महाविद्यालय प्राचार्य  डॉ लखनलाल खरे ने पौधारोपण की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण  की महत्वता पर प्रकाश डाला , साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉक्टर शाहीन नाज द्वारा सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ लखनलाल खरे ,डॉक्टर एलएस बंसल, डॉक्टर  शाहीन नाज, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ दिलीप सिंह तोमर, डॉक्टर सुनील दोहरे, डॉक्टर मुकेश यादव, अंजली अर्जरिया, डॉक्टर देवेंद्र मौर्य, डॉक्टर देवेंद्र कोली,  डॉक्टर देवेंद्र कदम एवं हनीफ खान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit