Breaking Ticker

राधा रानी झूला झूले...श्रावण के गीतों ने बांधा समां

शिवपुरी। शहर के प्राचीन सिध्देश्वर महादेव मंदिर पर सिध्देश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के द्वतीय सोमवार को श्रावण गीतों की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध भजन गायको ने कई सुप्रसिद्ध श्रावण भजनो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार समिति के अरुण अपेक्षित व गिरीश मिश्रा ने किया। 
कार्यक्रम का प्रारंभ भजन गायक आत्मानंद शर्मा ने भगवान शिव वंदना गाकर किया। इसके बाद उन्होंने हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ, श्याम झूले हनुमत झूले, राधा रानी झूला झूले उड़े चूनर कालानी जैसे प्रसिद्ध भजनों को गाया। इसके बाद स्वरांजली इवेंट्स एवं म्यूजि़कल ग्रुप के गायक मुकेश आचार्य झूला तो पड़ गए अमुबा की डाल पे, काली कमली वाला मेरा यार है  जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। ततपश्चात कलापथक दल के मनोज बाबरा ने भगवान राम और देवी के भजनों को गाया। कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों पर सहयोग आत्मानंद शर्मा, प्रकाश सिसौदिया, आशीष जैन, अलख शाक्य ने दिया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit