Breaking Ticker

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कोलारस थाने में सभी धर्मगुरूओं की बैठक आयोजित

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के संक्रमण को को मद्येनजर रखते हुए शिवपुरी जिले के प्रत्येक पुलिस अनुभाग के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि जिले में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव किया जा सके। इसी क्रम में एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा, एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी एवं थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान द्वारा थाना कोलारस परिसर में सभी धर्मो के लोगों के धर्म गुरूओं को बुलाकर की बैठक ली गई।
एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं एसडीएम आशीष तिवारी द्वारा धर्म गुरूओं को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के बारे में बताया तथा धर्म गुरूओं को समझाइस दी कि किसी भी प्रकार का धार्मिक और सामाजिक आयोजन नहीं करना हैं और आमजन को भी ऐसे आयोजन ना करने को बतायें। कोलारस टीआई सतीश सिंह चौहान ने कहा कि आप सभी धर्मावलंबियों को मंदिर में पूजा न करने हेतु बतायें, मस्जिद में लोगों से नमाज अदा न करने हेतु बतायें, लोग घर से ही अपनी पूजा और नमाज अदा करें और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगायें और न ही लगने दें, इस संबंध में अपने-अपने धर्माबलंबियों को समझाइस दें। आमजन को स्वास्थ्य टीमों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सहयोग करने की समझाइस दें। श्री चौहान ने कहा कि लाकडाउन का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है, पालन ना करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

फिजीकल, पिछोर, रन्नौद में हुई बैठक
इसी क्रम में एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र गुर्जर, एसडीओपी शिवपुरी शिवसिंह भदौरिया, थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया द्वारा थाना परिसर फिजिकल में, एसडीएम पिछोर एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव द्वारा थाना पिछोर परिसर में इसके अलावा  थाना प्रभारी रन्नौद उनि. उमेश उपाध्याय द्वारा थाना रन्नौद परिसर में शांति समिति की बैठक ली और सभी  से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit