शिवपुरी। पूर्वजोन शिवपुरी अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही डाकबंगला उपकेन्द्र पर फीडर सेपरेशन के कार्य हेतु उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केव्ही के फीडरों से विद्युत सप्लाई 28 जुलाई को सुबह 07 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। जिन फीडरों से विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें अस्पताल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर शामिल हैं। कंपनी द्वारा इन फीडरों से संबंधित उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







