Breaking Ticker

भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा का हुआ गठन

सर्वसम्मति से विजय अध्यक्ष, अक्षत सचिव और रचित कोषाध्यक्ष मनोनीत
शिवपुरी। शनिवार को शिवपुरी में भारत विकास परिषद की नवीन शाखा विवेकानंद का गठन किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विजय गुप्ता सीए  अध्यक्ष, अक्षत बंसल सचिव, रचित गर्ग को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव युगल गर्ग, प्रांतीय संयोजक पंकज जैन की उपस्थिति में नव पदाधिकारियों द्वारा 40 सदस्यों की सूची एवं केंद्रीय एवं प्रांतीय शुल्क 16000 नगद प्रांत को प्रदान किए गए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्र पटल पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर की गई। प्रांतीय महासचिव युगल गर्ग ने भारत विकास परिषद का संगठन उसकी स्थापना उसके पांच सूत्र सेवा, संस्कार, संपर्क, समर्पण एवं सहयोग पर विस्तृत रूप से समझाया। 56 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी के गठन पर प्रांतीय सह संयोजक पंकज जैन ने भारत विकास परिषद विवेकानंद शिवपुरी के सृजन पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी सचिव अक्षर बंसल ने 40 सदस्यों की सूची एवं 40 सदस्यों का केंद्रीय एवं प्रांतीय शुल्क 16000 प्रांतीय महासचिव युगल गर्ग जी को दिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी नवीन सदस्यों का आभार व्यक्त किया, नवीन शाखा के गठन पर भारत विकास परिषद के जिला प्रमुख तरुण अग्रवाल, जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के अध्यक्ष विनोद गर्ग, संरक्षक अश्विनी महेश्वरी, भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत ओझा, भारत विकास परिषद शाखा गुरु तेग बहादुर शिवपुरी के अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने शाखा विवेकानंद के गठन पर उनको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। शाखा विवेकानंद शिवपुरी के गठन में भारत विकास परिषद शिवपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

शाखा की प्रथम बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
विवेकानंद शाखा की प्रथम बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें 4 अगस्त को विशाल मेडिकल कैंप तय किया गया। ग्वालियर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष चौहान डीएम कार्डियोलॉजिस्ट सभी हृदय रोग मरीजों का निशुल्क उपचार एवं कुछ निशुल्क जांचें एवं कुछ निशुल्क महत्वपूर्ण दवाइयां भी वितरित करेंगे, मेडिकल कैंप में परिषद के  डॉक्टर  हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे एवं परिषद के सदस्य  शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र राजेंद्र पवैया बच्चों का इलाज निशुल्क करेंगे, परिषद के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है की विशाल  हृदय रोग के कैंप में अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं। 

इन्होंने की सदस्यता ग्रहण
भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी में डॉक्टर पंकज शर्मा ,डॉ राजेंद्र पवैया, डॉ आशीष शर्मा ,डॉ गिरिजा शंकर गुप्ता, विजय गुप्ता सीए, सत्य प्रकाश अग्रवाल सीए, अखिल गोयल सीए, सर्वेश गर्ग सीए,आनंद गुप्ता अतुल जैन नीलेश सकलेचा कमल गर्ग लवलेश जैन रोहित विरमानी रोमेश गुप्ता ,संदीप जैन पंकज गोयल विक्रम सिंह  आयुष्मान गुप्ता अक्षत बंसल, दीपक गर्ग गौरव बंसल विजय वर्मा मनीष हरियाणवी नमन विरमानी परिवेश जैन पियूष गोयल रचित गर्ग राहुल गुप्ता राहुल शिवहरे साकेत शर्मा अंकुर सहगल अजय राज सक्सैना प्रतीक अग्रवाल सचेंद्र मंगल अंकित जैन  आदि सदस्यों ने भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी की सदस्यता ग्रहण की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit