Breaking Ticker

मैराथन दौड़ कर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

कारगिल विजय दिवस पर आईटीबीपी में हुआ आयोजन

शिवपुरी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं  भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल दूरसंचार वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में रन फॉर मार्टियर्स के अंतर्गत 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीबीपी के जवानों एवं  महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवतियों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक आकाश अग्रवाल, परियोजना अधिकारी कुमारी पूजा स्वर्णकार, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र दांगी एवं दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी राजीव लोचन शुक्ल एवं अन्य अधिकारीयों के साथ ही जवानों ने भी भाग लिया।दौड़ शुरू होने से पहले अधिकारियों ने कारगिल विजय की गाथा के साथ ही बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजना के सम्बंध में भी जानकारी दी। दौड़ को हरी झंडी सेनानी राजीव लोचन शुक्ल ने दिखाई एवं स्वयं दौड़ में भी शामिल हुए। सहायक संचालक आकाश अग्रवाल ने दौड़ के प्रतिभागियों को बताया कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक माहौल का निर्माण करना है,वर्तमान में बालिका शिक्षा और सुरक्षा की स्थिति अत्यधिक खराब है,लिंगानुपात में विषमता है। योजना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिये जन चेतना एवं सामाजिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों एवं दौड़ में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र दांगी को बालिकाओ को सशक्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit