शिवपुरी। वैभव पब्लिक स्कूल शिवपुरी में शनिवार को ग्रीन डे कार्यक्रम मनाया गया। ग्रीन डे के अवसर पर अधिकतर बच्चे हरे रंग की ड्रेस में ही स्कूल आए। कई बच्चों ने इस अवसर पर आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में भी भाग लिया तथा हरे रंग के अलग-अलग कैरेक्टर जैसे कोई तोता, पेड़, सब्जी, फल आदि बनकर प्रकृति को बचाने का संदेष दिया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 2 एवं कक्षा 3 के छात्र छात्राओं द्वारा एक नृत्य के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का संदेष दिया तथा यह भी बताया कि पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करके प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण बचाने में सहयोग कर सकता है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए स्कूल स्टाफ भूमिका वर्मा, नेहा शर्मा, अंजलि, सपना पाराशर, भावना चंदेल, प्रियंका शाक्य, काजल, नेहा जाट, पलक जैन एवं सुनीता रावत ने अपना योगदान दिया और छात्र छात्राओं को पर्यावरण का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संचालिका श्रीमति नीतू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ तो अवष्य लगाना चाहिए और बच्चों से कहा कि वह अपने मम्मी पापा से कहे कि वह उनके जन्म दिन पर पौधारौपण रूपी गिफ्ट दें। जिससे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण को कम किया जा सके। इस मौके पर बच्चों को यह बताया गया कि पेड़ों से वायु प्रदूषण दूर होता है और बारिश भी ज्यादा होती है। इसलिये पेडों को काटने से बचाना चाहिये और नये नये पेड पौधे लगाना चाहिये।







