Breaking Ticker

इंदौर जा रहे नपा सीएमओ पटेरिया की कार पलटी, चालक बंटी की मौत

सीएमओ पटेरिया और सहायक यंत्री गंभीर  रूप से घायल, कार का टायर फटने से घटित हुई दुर्घटना 


शिवपुरी। शिवपुरी से इंदौर जा रहे नगरपालिका सीएमओ केके पटेरिया की कार आज सुबह गुना के चाचौड़ा थाना अंतर्गत बीनागंज क्षेत्र में हाईवे पर टायर फटने से पलट गई। इस घटना में कार चला रहा दीपक उर्फ बंटी सक्सैना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार सीएमओ पटेरिया और सहायक यंत्री साहिल मेदावाला गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हेंं इलाज के लिए गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुना के सहयोग अस्पताल में सीएमओ पटेरिया भर्ती हैं और उनके सिर में गंभीर चोटें हैं। समाचार लिखे जाने तक वह होश में नहीं आए थे और उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। जबकि सहायक यंत्री मेदावाला के दोनों पैरों में फै्रक्चर है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर मामले को संज्ञान में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे सीएमओ केके पटेरिया आर्टिका कार क्रमांक एमपी 33 सी 5805 में सवार होकर इंदौर जाने के लिए शिवपुरी से रवाना हुए थे। उनके साथ सहायक यंत्री साहिल मेदावाला भी थे और कार चालक दीपक उर्फ बंटी सक्सैना चला रहा था। सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर कार बीनगंज चौकी क्षेत्र के अजगरी गांव एबी रोड़ के पास स्थित सतनाम ढाबे के पास पहुंची थी तभी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार 3 से 4 गुलाट खाकर सड़क के उस पार आ गई। इस घटना में कार चला रहे दीपक सक्सैना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सीएमओ व सहायक यंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही डायल 100 को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और कार से घायलों को निकालकर गुना रवाना कर दिया वहीं दीपक के शव को कार से निकालकर पीएम हाउस भिजवाया। सूचना मिलने पर दीपक के परिजन शिवपुरी से गुना पहुंच गए जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं घायलों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी जिसके बाद वह भी गुना पहुंचे।

घटना की सूचना मिलने पर नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहुंचे 
दुर्घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव गुना पहुंच गए। गुना में सीएमओ पटेरिया और सहायक यंत्री मेदावाला का इलाज सहयोग अस्पताल गुना में चल रहा है जबकि मृतक बंटी सक्सैना के शव का पीएम बीनागंज में किया जा रहा है। गुना पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी भार्गव ने बताया कि सीएमओ पटेरिया की हालत गंभीर है और वह बेहोश हैं। डॉक्टरों के अनुसार सदमे में पहुंचने के कारण उन्हें होश नहीं आया है। मृतक बंटी सक्सैना के शव को लाने के लिए नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह बीनागंज पहुंच गए हैं। इस घटना से शिवपुरी में शोक की लहर दौड़ गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit