Breaking Ticker

युवा मोर्चा ने सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध कांग्रेस के वचन पत्र की निकाली अर्थी

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के निर्देश अनुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के वचन पत्र की अर्थी निकाली गई। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में आज शहर में कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार की जा रही वादा खिलाफी के विरूद्ध कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी लेकर शहर की सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्गो से होकर अस्पताल चौराहे पर समापन किया। अंत में प्रेस वार्ता मे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस सरकार का तो इतिहास रहा है पहले घोषणा करना और भोली-भाली जनता जब उनके बहकावे में आ जाती है तो कांग्रेस सरकार जनता को ठेंगा दिखा देती है। आप दिग्विजय सिंह का कार्यकाल देख लो या अब कमलनाथ का, जनता परेशान है चाहे बिगड़ती कानून व्यवस्था हो चाहे अघोषित बिजली कटौती हो जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
कमलनाथ सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है कमलनाथ सरकार ने युवाओ के साथ हर तरह से छलावा किया है चाहे बो रोजगार का वादा हो चाहे बो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा हो रोजगार देने के नाम पर युवाओ के साथ मजाक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व राज्यमन्त्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सतीश भार्गव, लव अग्रवाल, सौरभ बिरथरे जिला महामंत्री संजय कुशवाह जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, बादाम ओझा, अजय रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सागर यादव नगर महामंत्री सोनू कुशवाह, हिमान्शु अग्रवाल विवेक धाकड, संदीप शर्मा, रत्नेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit