Breaking Ticker

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम: भारत को विकसित बनाने का रास्ता गांव से होकर गुजरता है: विधायक हरदीप सिंह डंग

ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा



सुवासरा- गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार जब तक नहीं होता तब तक देश का समग्र विकास नहीं हो सकता। गरीबी और अशिक्षा गांव की बदहाली के प्रमुख कारण है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा रोजगार से जोड़ना होगा तभी हम विकसित होंगे। गांव में अधिकांश महिलाओं के पास काम का अभाव है, हमें कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से अपनी क्षमताओं को विकसित कर रोजगार के अवसरों की तलाश करना होगी।

  यह बात विधायक हरदीपसिंह डंग ने कही।  नवांकुर संस्था नवप्रभा द्वारा जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय के सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक डंग ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित की योजनाओं को बनाती है। उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण अंचल के आमजन तक पहुचे इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।  कार्यक्रम में जन अभियान के ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित समूहों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुचने के लिए 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन से 26 जनवरी तक युवा उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

नवप्रभा संस्था की सचिव टीना सोनी ने बताया कि शासन जन हितेषी योजनाओं की जानकारी अभियान के तहत लोगों को दे रहे है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे है। कार्यक्रम में महिलाओं प्रतिभागियों के बीच कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किये गये।

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, नगर अध्यक्षा सविता बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष सीमा मांदलिया ,महिला मोर्चा अध्यक्षा दीपा हरवानी, सेक्टर सुवासरा की नवांकुर नवप्रभा सामाजिक संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र मोड़, नगर विकास एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, परामर्शदाता तथा सेक्टर बसई की नवांकुर संस्था के अध्यक्ष कैलाश गुर्जर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit