Breaking Ticker

जनसुनवाई में सुनी 324 आवेदकों की समस्याएं

शिवपुरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में पहुंचकर 324 आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। कलेक्टर ने इस दौरान बदरवास के खतौरा निवासी निशक्तजन विजय सिंह पुत्र लाल सिंह यादव को 15 दिवस के अंदर ट्राइसाइकिल देने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, एसडीएम शिवपुरी मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर के.आर.चैकीकर एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री पल्लवी वैद्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit