Breaking Ticker

संगीत प्रेमियों ने मनाई मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि

शिवपुरी। मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर जहांगीर संगीत स्टुडियो में गायक मोहम्मद रफी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि दी गई और रफी साहब के गाये हुए गीतों को शिवपुरी के संगीत प्रेमियों ने गाया और उन्हें याद किया। कार्यक्रम का आगाज रफी साहब के चित्र पर फूल मालाऐं डालकर किया। गायकों ने रफी साहब के नगमों को अपनी अपनी आवाज में गाया यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा वहीं रफी साहब के नगमों को सुनकर श्रोताओं ने खूब सराहा। अनुपम जैन (सर) ने तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे...मोहम्मद रफी के बोल वाला गाना गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन गायकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया उनमें जहांगीर अहमद सिददीकी अनुपम जैन (सर), शाकिर अली, गंगाप्रसाद कुशवाहा, जकी अहमद खान, सलीम खान, अब्दुल समद रऊफ अंसारी डोली भाई आदिल शीवानी रिजवान खान फरहत काजी आदी कलाकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit