Breaking Ticker

सावरिया सेठ ऑटोमोबाइल शोरूम का शुभारंभ, ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक स्कूटी की शुरुआत

जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ



शिवपुरी। सावरिया सेठ ऑटोमोबाइल (उड़ान कंपनी) खण्डेलवाल फेक्ट्री के पास फतेहपुर के नवीन शोरूम का शुभारंभ समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सावरिया सेठ ऑटोमोबाइल के नवीन ई-रिक्शा एवं रोसेन कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी का भी शुभारंभ किया गया।

समारोह में संस्थान के संचालक धीरज दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके उपयोग से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं प्रदूषण में भी कमी आएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी एवं पूर्व जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान, सह कार्यालय मंत्री सोनू राजावत टुडयावद सरपंच रामकिशन यादव, विनेका सरपंच लालू रघुवंशी आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने सावरिया सेठ ऑटोमोबाइल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्राहक एवं कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit