Breaking Ticker

जैन मंदिर में हुई डकैती का पता लगाने के लिए डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। जैन समाज ने कल सेसई जैन मंदिर में हुई डकैती के  खिलाफ डीआईजी एके पांडे को ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की कि इस डकैती का अतिशीघ्र पर्दाफाश कर मूर्तियां  बरामद की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी  को बताया कि मंदिर में डकैती  होने से समाज  में रोष  है।  उन्होंने सेसई में पुलिस चौकी खोलने की  भी मांग की। 
ज्ञापन में जैन समाज ने उल्लेख किया  कि शिवपुरी व कोलारस में अतिशय क्षेत्र सेसई पर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन जैन मंदिर से चड्डी बनियान गिरोह दो अष्टधातु की जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं तथा लाखों रूपए की नगदी लूटकर ले गए हैं। डकैतों ने लगभग 1 घंटे तक मंदिर में आतंक कायम किया और उनके भय से स्टाफ के सदस्य अपने कमरों मे दुपके रहे। डकैतो ं ने पुजारी  व गार्ड को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। लेकिन तीन दिन होने के बाद  भी अभी तक पुलिस डकैतों का पता नहीं लगा सकी है जिससे समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसलिए जल्द से जल्द इस डकैती का पता लगाया जाए अन्यथा शांतिप्रिय जैन समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। डीआईजी पांडे ने जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पुलिस इस डकैती का पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit