शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पलक पुत्री मंगलिया कुशवाह उम्र 10 साल निवासी बछौरा अपने दादा लखुआ के साथ नंदनी पब्लिक स्कूल से लौट रही थीं। तभी पुजारी होटल के सामने एस्ट्रन हाईट्स स्कूल की बस क्रमांक एमपी 07 पी 0261 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस को चलाते हुए रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर भागने लगा। जिसे पब्लिक ने दबौच लिया। बताया गया है कि बस में भी छात्र छात्रा भरे हुए थे। इस घटना के बाद बस में बैठे छात्र छात्रा भी डर गए।






