करैरा। कस्बे मेें रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे बाजार से अपने घर की ओर जा रहे पत्रकार संजय (गुप्ता) बिलैया पर पीएचई एवम् एक्सचेंज ऑफिस के सामने रोड पर दो अज्ञात युवकों ने उनके ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना का सुखद पहलू यह रहा है कि पत्थर उनकी बाइक में लगे जिससे बाइक की बैक लाइट टूट गई शेष पत्थर निकल गए। अन्यथा की स्थिति में कोई गंभीर हादसा हो सकता था। पीड़ित पत्रकार ने हमला करने की शिकायत करैरा थाने में आवेदन के माध्यम से की। बताया जाता है कि नेक पत्रकारिता करने के पीछे किसी ने यह हमला कराया है। करैरा थाना प्रभारी अजय भार्गव द्वारा जल्द से जल्द
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।







