अपर मुख्य सचिव को सौंपा अपना त्यागपत्र
शिवपुरी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राघवेंद्र गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री गौतम ने अपना त्यागपत्र योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव को देते हुए पद त्यागने की घोषणा की है। श्री गौतम के इस त्यागपत्र को मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज सरकार जाने पर अब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार प्रदेश में काबिज हुई है।