Breaking Ticker

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थीं राजमाता सिंधिया-भाजपा नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण में दिए गए योगदान को याद किया।

कोलारस के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने राजमाता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को मजबूत बनाने में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विचार, सिद्धांत और सेवा भाव आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।

भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार, योगेंद्र रघुवंशी ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के हितों के लिए समर्पित किया। पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने अपने त्याग, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श स्थापित किए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।


वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और जनकल्याण के लिए किया गया योगदान सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, प्रहलाद भारती, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिला महामंत्री केपी परमार, लवलेश जैन, योगेंद्र रघुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवगीकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विजय शर्मा, कार्यालय प्रभारी सोनू राजावत, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, जंडेल सिंह गुर्जर, प्रदीप राठौर, विपिन शर्मा, किशन रावत, गायत्री राठौर, बबीता जाटव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit