Breaking Ticker

564 युवाओं को मिला रोजगार, 2 से 8 लाख वार्षिक पैकेज पर मिले ऑफर लेटर

“अपनी रूचि व कौशल के अनुसार चुनें रोजगार”  विधायक देवेंद्र जैन

“हम और भी रोजगार अवसर मुहैया कराते रहेंगे” – भूपेंद्र रावत

रेडिऐन्ट की सिल्वर जुबली समारोह अन्तर्गत सफल रहा रोजगार मेला


शिवपुरी। रेडिऐन्ट आईटीआई एवं कॉलेज की सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सहयोग से आयोजित मेगा कौशल रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। मेले में 1000 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की, जिनमें से 564 को विभिन्न कंपनियों से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। वहीं 169 युवाओं को अप्रेंटिस के अवसर और 52 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ मिला।

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा शक्ति देश का भविष्य है, आप अपनी रूचि और कौशल के अनुसार रोजगार चुनें। मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को हुनर निखारने और रोजगार पाने का अवसर दे रही हैं।” विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र रावत, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एवं आईटीआई जनभागीदारी अध्यक्ष ने जिले में उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि रोजगार मेले जैसे प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के रामसेवक बाथम, विकास बंजारे और रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने अतिथियों का स्वागत कर अभिनंदन किया। संचालन अखलाक खान ने किया। रोजगार पाने वाले युवाओं को ऑफर लेटर रेडिऐन्ट ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान, शाहिद खान, कौशल विकास विभाग एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए। मंच पर सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। मेले में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया जिनमें रिलायंस रिफाइनरी, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ, स्पन, एमआरएफ टायर, बीपीएल और फोनपे जैसी बड़ी कंपनियां शामिल रहीं। युवाओं को 2 लाख से 8 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर नौकरी के ऑफर मिले। इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार केंद्र, शासकीय आईटीआई शिवपुरी, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग और आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने युवाओं को अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit