शिवपुरी। तथास्तु फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार, 29 अगस्त को शहर के गीता पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी 15 यूनिवर्सिटियों के एक्सपर्ट करियर काउंसलर शामिल होंगे। कार्यक्रम का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसमें विशेष रूप से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








