शिवपुरी-अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना बैराड़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे की धारदार छुरी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक रविशंकर कौशल को सूचना मिली कि पुराना रेस्ट हाउस तालाब के पास बैराड़ में एक व्यक्ति वारदात करने की नीयत से अवैध धारदार छुरी लिए घूम रहा है। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम गठित कर मौके से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान आशिक पुत्र डौली बाल्मीक उम्र 22 वर्ष निवासी सकतपुर हाल निवासी टपरा मोहल्ला बैराड़ के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से करीब 100 रुपए मूल्य की लोहे की धारदार छुरी जब्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2025 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड :
- 1. अपराध क्रमांक 92/2022 धारा 294, 323, 34, 506 भादवि।
- 2. अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 294, 323, 34, 341, 506 भादवि।
- 3. अपराध क्रमांक 317/2024 धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस।
- 4. अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर कौशल, सउनि सोबरन सिंह सिसौदिया, प्रधान आरक्षक 947 इकबाल अहमद, आरक्षक 1058 राजेंद्र प्रसाद, आरक्षक 875 ज्ञानसिंह रावत एवं चालक आरक्षक 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।







