Breaking Ticker

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुरू की 'MP Sports Quiz', हर रविवार पूछे जाएंगे खेल से जुड़े सवाल


ग्वालियर। मध्यप्रदेश में खेलों के प्रति जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने एक नई पहल की शुरुआत की है। उन्होंने MP Sports Quiz नामक साप्ताहिक प्रतियोगिता की शुरुआत की है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से दी।

यह क्विज हर रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश की खेल विरासत, खिलाड़ियों और रिकॉर्ड्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिभागियों को उत्तर देने का पूरा दिन मिलेगा, और अगले दिन सोमवार दोपहर 12 बजे सही उत्तर के साथ उसका विस्तृत विश्लेषण भी प्रस्तुत किया जाएगा। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि, "खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, संस्कृति का हिस्सा हैं। यह क्विज प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है।" इस अनोखी पहल को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit