Breaking Ticker

तीन दिन में 3 बार लीकेज हुई सिंध की लाइन, सीएमओ डॉ. सगर ने किया निरीक्षण


एजेन्सी को दिए 7 दिवस में भूराखो क्षेत्र में पाइप लाइन बदलने के निर्देश, हमेशा के लिए हो जाएगा लीकेज की समस्या का निदान, आज से होगी जल सप्लाई

शिवपुरी। पिछले तीन दिन से शहर में जल की सप्लाई नहीं हुई, सप्लाई बाधित होने के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. केशव सिंह सगर जल प्रदाय प्रभारी उपयंत्री राजेन्द्र पंचवेदी को लेकर मड़ीखेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने लीकेज मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और समीक्षा के दौरान एजेन्सी को हिदायत दी गई कि पाइप लाइन की ठीक से निगरानी करें, प्रेशर बाल्वों को खुला रखें जिससे लीकेज ना हो। वहीं एजेन्सी को 7 दिवस में भूराखो क्षेत्र में पाइप लाइन बदलने के निर्देश दिए जिससे हमेशा के लिए लीकेज की समस्या का निदान हो सके।
सीएमओ डॉ. केशव सिंह सगर द्वारा जिम्मेदारी एजेन्सी ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी से संपर्क किया गया, परंतु संपर्क ना होने के चलते वह स्वयं जल प्रदाय प्रभारी उपयंत्री राजेन्द्र पंचवेदी को लेकर लीकेज मरम्मत कार्य देखने सुबह 6 बजे मड़ीखेड़ा पहुंचे। वहां कंपनी के लोगों के साथ सुबह 10:30 बजे तक लीकेज मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया गया। सीएमओ डॉ. सगर ने जल प्रदाय प्रभावित होने के संबंध में चर्चा की तो समीक्षा में ज्ञात हुआ कि पिछले 3 दिवस में 3 बार लीकेज बनाया गया है तथा तीनों बार प्रेशर बढऩे के कारण पुन: लीकेज हो गया। एजेंसी द्वारा बताया गया 17 जुलाई को डूब क्षेत्र के पास दोपहर 1 बजे पानी की पाइप लाइन लीकेज हुई जिसे उसी दिन सांय 4 बजे तक रिपेयर कर दिया गया। उसके बाद 18 जुलाई को ऐरो पॉइंट के पास रात्रि 3 बजे पाइप लाइन लीकेज हुई जिसे दोपहर 12 बजे तक रिपेयर कर लिया गया था। उसी रात में उसी स्थान पर पुन: लीकेज हुई। जिसे 19 जुलाई को लीकेज पॉइंट का पाइप बदलकर 2 बजे चालू की गई। वह पुन: सांय 4 बजे उसी दिन लीकेज हो गई। समीक्षा के दौरान एजेंसी को हिदायत दी गई कि स्टाफ पाइप लाइन की ठीक से निगरानी करें, प्रेशर बाल्वों को खुला रखे जिससे पाइप लाइन लीकेज की स्थिति ना आए। साथ ही एजेंसी के कर्मचारी शहर में पेयजल सप्लाई शुरू ना हो तब तक मौके पर उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान सीएमओ डॉ. केशव सिंह सगर द्वारा अमृत 2 के तहत डाली जाने वाली पेयजल पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया जिसमें एजेंसी को पाइप के नीचे प्रोपर बेड बनाने के लिए कहा गया। साथ ही नरवर रोड पर लाइन के ऊपर समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए जिससे लाइन बिछाने के कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। भ्रमण के दौरान अमृत 2 के तहत बिछाई जाने वाली पेयजल पाइप लाइन की विभिन्न कार्यों के संबंध में एजेंसी द्वारा प्रस्तुत समय सीमा के संबध में चर्चा की गयी जिसमें 4 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ पर सबसे ज्यादा लाइन लीकेज की संभावना होती है उक्त 4 स्थानों में से 2 स्थानों पर सभी आवश्यक सामग्री को 7 दिवस में मौके पर एकत्रित करने के निर्देश दिए गए जिससे अगली बार लीकेज होने पर तत्काल पाइप लाइन लीकेज को नवीन पाइप से बदला जा सके जिससे हमेशा के लिए लीकेज की समस्या से निदान पाया जा सके। भूरा खो क्षेत्र में भी पाइप लाइन बदलने का कार्य एक सप्ताह में करने हेतु एजेंसी को निर्देश दिए गए।

रविवार से शहर को मिलेगा सिंध का पानी
21 जुलाई को मनियर टंकी, फतेहपुर टंकी, नौहरी बछौरा, ठकुरपुरा टंकी, कलेक्ट्रेट, सौन चिरैया टंकी, मोतीबाबा टंकी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जावेगी। साथ ही विभिन्न सम्पबैलों से होने वाली सप्लाई प्रात: 10 बजे से की जावेगी। निकाय क्षेत्र में मड़ीखेडा सप्लाई के साथ-साथ 494 ट्यूव वैल एवं 7 निकाय के टेंकर एवं 2 किराये के टेंकरों से जल प्रदाय किया जा रहा है। 4 किराये के टेंकर बंद कर दिये गये थे उन्हें पुन: जल प्रदाय व्यवस्था अंतर्गत पेयजल सप्लाई हेतु लगाया गया है पाइप लाइन लीकेज में आगे समस्या उत्पन्न नहीं होती है तो शहर में नियमित रूप से जल प्रदाय किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit