Breaking Ticker

चचेरे भाईयों में हुआ विवाद, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी-शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने रविवार सुबह 11 बजे के अपने चचेरे भाइयों से हुए विवाद के बाद भाइयों के डर से, घर के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक न्यू ब्लॉक क्षेत्र के बाल निकेतन स्कूल के पास रहने वाले 40 वर्षीय त्रिलोक खरे पुत्र बंटी खरे ने आज सुबह शराब पी ली थी इसी दौरान त्रिलोक का विवाद उसके चचेरे भाई कल्लू खरे वा पप्पू खरे के साथ हो गया था। इसी दौरान जब कल्लू-पप्पू, त्रिलोक को मारने के लिए उसकी और बढ़े तभी भाइयों से भयभीत होकर त्रिलोक ने भागकर अपने कमरे की कुंदी भीतर लगा ली और कुछ ही देर में त्रिलोक ने फांसी लगा ली। इसके बाद कल्लू-पप्पू मौके से निकल गए। कुछ ही मिनटों बाद त्रिलोक को फांसी के फंदे पर लटका परिजनों ने देख लिया था। परिजनों ने तत्काल भीतर से बंद दरवाजे को तोड़ कर त्रिलोक को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले पहुंचे जहां डॉक्टर ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि त्रिलोक का विवाद कुछ माह पहले से पानी और बिजली को लेकर अपने चचेरे भाइयों से चला आ रहा था। इसी के चलते आज हुए विवाद के बाद त्रिलोक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit