Breaking Ticker

बूथ विजय संकल्प अभियान के परिणाम होंगे सकारात्मक: प्रहलाद भारती


शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के पोहरी मण्डल के छर्च में बिलौआ, छर्च, गलथुनि एवं भैसरावन में शक्ति केंद्रो के कलस्टर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व म.प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। राज्यमंत्री भारती ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान हमारे लिए  परिणाम मूलक है। इसके परिणाम काफी सकारात्मक होंगे, इसलिए सभी कार्यकर्ता  इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि वह विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुचेंगे। पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। इस अभियान से पार्टी के 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। उक्त कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पृथ्वीराज चौहान, जिला मंत्री नरोत्तम रावत, श्रीमति रददो  आदिवासी जनपद सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमिनी, भाजपा वरिष्ठ नेता लल्ला भार्गव, मोहन सिंह धाकड़, शिशुपाल चंदेल, जगदीश राठौर, नरेश शर्मा, अनुरुद्ध यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit