प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले आदित्य और निखिल को किया सम्मानित
शिवपुरी। वर्तमान दौर में शिक्षा का लगभग पूरी तरह व्यवसायीकरण हो चुका है, लेकिन ऐसे दौर में भी शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में व्यवसाय से ज्यादा उच्च शिक्षा देकर देश के भविष्य छात्र-छात्राओं का स्तर ऊंचा करने पर अधिक महत्व दिया जा रहा है यह निश्चित ही तारीफ करने योग्य है। स्कूल संचालक, प्राचार्य और प्रबंधन की मेहनत पर बच्चे भी खरा उतर रहे हैं शिवपुरी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर रहे हैं, यह कारनामा एकाद बार नहीं पिछले वर्षों में भी कर दिखाया है, उक्त बात मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने प्रदेश की मेरिट सूची में नवा स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य जाटव 97.2 प्रतिशत और 10 स्थान प्राप्त करने वालेा निखिल जाटव 97 प्रतिशत को सम्मानित करते हुए कही। श्री भारती ने स्कूल पहुंचकर सबसे पहले दोनों छात्रों सहित पूरे स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए सम्मानित किया, साथ ही दोनों होनहार छात्रों के अभिभावकों को भी बधाई दी। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सुधीर कुशवाह , संचालक सुनील कुशवाह सहित स्टाफ मौजूद रहा।







