Breaking Ticker

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह का रामरूप महदोरिया ने किया जोरदार स्वागत


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने शिवपुरी आए थे जयवर्धन सिंह
 

केदार सिंह, शिवपुरी/करेरा। आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां राजनीतिक हलकों में शुरू हो गई हैं इसी को लेकर आगामी 10 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पोहरी विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करने आने वाले हैं। इससे पूर्व सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह शिवपुरी आए और कांग्रेसियों के साथ बैठक भी ली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों द्वारा उनका पलक पावडे बिछाकर स्वागत किया। इसी  में करेरा  विधानसभा से कांग्रेस  की ओर से प्रबल दावेदारों में से एक रामरूप में महदोरिया रिटायर्ड एसडीओ द्वारा जयवर्धन सिंह का फोरलेन हाईवे पर जोरदार स्वागत किया, साथ ही इस दौरान विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की गतिविधियों और जनता के रुझान पर भी संक्षिप्त वार्ता की। यहां बता दें कि करैरा विधानसभा से कांग्रेस की ओर से दावेदारों में रामरूप में महदोरिया का नाम लगातार उभर कर सामने आ रहा है। वह कांग्रेस की विचारधारा को लेकर लोगों के बीच घर घर पहुंच रहे हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit