Breaking Ticker

शिवपुरी पब्लिक स्कूल में किया मुस्कान रघुवंशी का सम्मान


आधा सैंकड़ा विद्यार्थियों ने गुना बाईपास से स्कूल तक चलाई साइकिल 

शिवपुरी। जैसा कि हम जानते है कि हमारे मध्यप्रदेश की शिवपुरी जिले के अशोकनगर तहसील में रहने वाली मुस्कान रघुवंशी जो कि कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर साइकिल से तय कर रही है इसी दौरान शिवपुरी में पहुंचने पर उनका सम्मान शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय के करीब 50 बच्चे गुना बाईपास से साइकिल चलाकर मुस्कान जी को लेकर आए। जिसका निर्देशन विद्यालय के संचालक अशोक ठाकुर के बेटे तिशीर ठाकुर द्वारा किया गया। आपको एक और बात से अवगत करा दे कि मुस्कान रघुवंशी शिवपुरी पब्लिक स्कूल की ही दूसरी ब्रांच अशोकनगर स्कूल की छात्रा हैं। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या कीर्ति गाला ने विद्यार्थियों को अपने सपने पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कराया। साथ ही साथ मुस्कान रघुवंशी ने भी विद्यार्थियों को अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया और बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit