Breaking Ticker

रिटायर्ड एसडीओ महदोरिया ने किया जनसंपर्क, कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से जुडऩे की लोगों से की अपील


नरवर । प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दिनारा ब्लॉक प्रभारी रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया ने नरवर क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क किया, साथ ही लोगों से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से जुडऩे की अपील की। इस दौरान संजय सिंह हर्षाना ब्लॉक अध्यक्ष नरवर, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एड. अश्वनी कुमार शर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव श्यामसुंदर गुप्ता, जिला महामंत्री एड. नबाव सिंह बैसला, दीपक सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां बता दें कि रिटायर्ड एसडीओ करैरा विधानसभा से कांग्रेस के सशक्त उम्मीदवार के रूप में लगातार अपनी दावेदारी को मजबूत करते जा रहे हैं। वह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कांग्रेस को मजबूती प्रदाय करने के लिए प्रयासरत हैं और लोगों द्वारा उन्हें खूब आशीर्वाद दिया जा रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit