Breaking Ticker

सिरसौद में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़े यात्रा


घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जोड़ा

करेरा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष विजय चौहान के मार्गदर्शन जिलेभर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को करैरा के ग्राम सिरसौद में कांग्रेसियों द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित दिनारा ब्लॉक के प्रभारी रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान रामरूप महदोरिया ने घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के काले कारनामे उजागर करने के साथ-साथ महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान जनता जनार्दन को भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आम जनता इन सभी समस्याओं से मुक्त हो जाएगी। यात्रा में किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एड. अश्वनी कुमार शर्मा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह फौजी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव श्यामसुंदर गुप्ता, जिला महामंत्री एड. नबाव सिंह बैसला, दीपक सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit