ग्वालियर ग्लोबल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज जेसवानी द्वारा दिया जाएगा मरीजों को परामर्श
शिवपुरी । शहर के चतुर्भुज हॉस्पिटल में ईको जांच की सुविधा प्रारंभ कि गई है वहीं हृदय रोग शिविर दिनांक 23 फरवरी गुरूवार को लगया जाएगा जिसमें पहली बार ग्वालियर ग्लोबल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज जेसवानी द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा ।
चतुर्भुज हॉस्पिटल के प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को ईको की जांच के लिए ग्वालियर अथवा अन्य महानगरों में जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा शिवपुरी के चतुर्भुज हॉस्पिटल में विगत दिनों प्रारंभ कर दी गई है जिससे शिवपुरी एवं जिले भर के हृदय रोग मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा ईको की जांच एवं परामर्श डॉ धीरज जेसवानी द्वारा दिया जाएगा उल्लेखनीय है कि डॉ धीरज जेसवानी की प्रत्येक गुरुवार को समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी । डॉ धीरज जेसवानी द्वारा प्रत्येक गुरूवार को चतुर्भुज हॉस्पिटल मरीजों को परामर्श देंगे वही चतुर्भुज हॉस्पिटल में मरीजो को ईको, टी.एम.टी., एजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं टेम्प्रेरी पेस मेकर की सुविधा उपलब्ध रहेंगी ।
चतुर्भुज हॉस्पिटल संपर्क नंबर 07492- 466401,466402,7999227173







