सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल में मनाया विश्व मातृभाषा दिवसशिवपुरी। नगर के सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल में आज विश्व मातृभाषा दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के संचालक रामलखन धाकड़ (गुरावल) एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कुछ अतिथि विद्यालय के कार्यक्रम में पधारें जिसमें कार्यक्रम में पधारे रिटायर्ड एस.डी.ओ. अवेधश सक्सेना ने बच्चों को सफलता के सूत्रों पर अपने दोहे सुनाए एवं मातृभाषा हिन्दी को अपने जीवन में बोलने एवं उसका अनुशरण करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया इसी कड़ी में कार्यक्रम में पधारे अतिथि ओमप्रकाश शिवहरे (जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन) ने बच्चों को बताया कि हम जब पैदा होते है तो सबसे पहले अपनी मातृभाषा को ही समझते एवं सीखते है इसलिए हमें हमेशा अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने एवं ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कांची उपाध्याय (महिला जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ) ने भी अपने विचार छात्रों को सुचाए एवं मातृभाषा को ज्यादा से ज्यादा सीखने एवं प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालक रामलखन धाकड़ (गुरावल) ने बच्चों को बताया कि विश्व में बहुत सारी भाषाऐं बोली जाती है लेकिन हमारी भाषा जो कि हिन्दी है वो हमारी पहचान है हिन्दी ही हमारी मातृभाषा है। हमें अपनी मातृभाषा को भूलना नहीं है आने वाली पीढ़ी के लिये उसे संरक्षित कर रखना है। हमें अपनी मातृभाषा को साथ लेकर चलना है। व्यक्ति को हिन्दी के साथ अन्य भाषा भी सीखना चाहिए लेकिन ज्यादा से ज्यादा बातचीत हमें हिन्रीदी में ही करना चाहिए तभी हम इसका सही सम्मान कर पायेगें। कार्यकम में कई शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी मातृभाषा पर अपने-अपने विचार रखें एवं बच्चों को कई प्रेरक बातें बताई इस मौके पर विद्यालय को प्राचार्य श्रीमति सोनम धाकड़ उप प्राचार्य केशव सिंह धाकड़ एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं तथा छात्र/छात्राऐं बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
हमारी मातृभाषा ही हमारी पहचान है हमें इसे कभी भूलना नहीं चाहिए: अवधेश सक्सेना
0
10:26 am

Tags